back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम में 25 करोड़ की लूट, पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर! दो को लगी गोली

बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिसके जावब में पुलिस नें एनकाउंटर कर 2 लोगों को गोली मारी है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। टाउन थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित तनिष्क आभूषण शोरूम में 6-7 की संख्या में आए बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब 25 करोड़ रुपये के सोने-चांदी और हीरे के जेवरात लूट लिए।

कैसे हुई लूट की वारदात?

सुबह करीब सवा दस बजे जब शोरूम खुला, तभी दो बाइक से आए 6-7 अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए। जैसे ही गहनों को काउंटर पर रखा गया, बदमाशों ने हथियार निकाल लिए और कर्मचारियों को बंधक बना लिया।अपराधियों ने गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड मनोज ठाकुर को पिस्तौल दिखाकर डराया और उन्हें जमीन पर बैठा दिया। वहीं, सेल्समैन रोहित कुमार को मारकर जख्मी कर दिया।

सीसीटीवी में कैद हुए अपराधी

इस लूट के दौरान अपराधियों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सिर्फ एक अपराधी ने मास्क पहना था, बाकी सभी खुले चेहरे के थे। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो बदमाश घायल

घटना के तुरंत बाद भोजपुर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। बड़हरा के बबुरा इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस लूट के पीछे एक अंतरजिला गिरोह का हाथ हो सकता है। मामले की गहन जांच की जा रही है और बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मॉब लिंचिंग की दर्दनाक घटना, अतहर की पत्नी ने बताई घटना की दिल दहला देने वाली कहानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय मोहम्मद अतहर हुसैन की मॉब लिंचिंग की घटना ने पूरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...