देश
आंध्र प्रदेश में करोना के 224,171 नए केस, 101 मरीजों की सांसे थमीं
अमरावती, 16 मई (हि.स.) आंध्र प्रदेश में कोरोना का प्रकोप जारी है। बीते 24 घंटे में राज्य में कुल 94,550 नमूनों का परीक्षण किया गया इनमें 24,171 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे प्रदेश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,35,491 हो गई है जबकि एक दिन में संक्रमण से 101 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद कोविड से मरने वालो की आंकड़ा 9,372 हो गया है। वर्तमान में कुल 2,10,436 सक्रिय मामले हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार शाम जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटों में 21,101 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे हैं। वहीं अब तक राज्य में कुल 1,79,75,305 नमूनों की जांच की जा चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/नागराज