back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनुच्छेद 370 निरस्त होने बाद कश्मीर घाटी लौटे 2105 नागरिक: गृह मंत्रालय

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि कुल 2,105 कश्मीरी प्रवासी अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत प्रदान की गई नौकरियों को प्राप्त करने के लिए कश्मीरी घाटी लौट चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि 2020-21 में कुल 841 कश्मीरी प्रवासी कश्मीर घाटी लौटे थे, जबकि 2021-22 में 1,264 लोग वापस चले गए हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि जम्मू-कश्मीर में 2019 से अब तक 14 हिंदुओं, जिनमें चार कश्मीरी पंडित शामिल हैं, की आतंकवादियों ने हत्या कर दी है। इसके अलावा, अल्पसंख्यक समुदायों के 34 लोग पिछले पांच वर्षों में आतंकवादियों द्वारा मारे गए हैं, जिसमें 2021 में मारे गए 11 लोग शामिल हैं। मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 2019 में अनंतनाग, श्रीनगर और पुलवामा में एक-एक अल्पसंख्यक नागरिक (गैर-कश्मीरी पंडित ) की हत्या की गई, जबकि 2020 में, एक कश्मीरी पंडित और अल्पसंख्यक समुदाय के एक सदस्य की हत्या की गई। इसी तरह, 2021 में, श्रीनगर में दो कश्मीरी पंडित और तीन अल्पसंख्यक सदस्य, पुलवामा में एक कश्मीरी पंडित और कुलगाम में तीन अल्पसंख्यक सदस्यों की आतंकवादियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। 2022 में अब तक इन समुदायों से किसी की मौत की सूचना नहीं है। एमएचए ने यह भी कहा कि सरकार कश्मीरी प्रवासियों के लिए उनकी संपत्ति बहाल करने के लिए सभी प्रयास कर रही है और 610 आवेदकों की संपत्ति वापस कर दी गई है। नित्यानंद राय ने कहा कि जिलाधिकारी को प्रवासियों की संपत्तियों का संरक्षक बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रवासियों की शिकायतों के समाधान के लिए एक पोर्टल भी शुरू किया है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली बम ब्लास्ट में कश्मीर कनेक्शन? धमाके के बाद उमर का नाम आया सामने, परिजनों ने दी सफाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके में जम्मू-कश्मीर निवासी उमर के शामिल होने की आशंका जताई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...