नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बेंगलुरु के आदर्श नर्सिंग कॉलेज में ग्राउंड फ्लोर पर रविवार की रात चूहे मारने की दवा के छिड़काव के सांस में जाने के कारण 19 नर्सिंग स्टूडेंट्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह होस्टल नानाभारती पुलिस स्टेशन, अम्मा आश्रम के पास स्थित है। पुलिस ने केस रजिस्टर कर लिया है। जिन नर्सिंग स्टूडेंट्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनकी उम्र 19-24 साल है। जो केरल और उत्तर भारतीय राज्यों से हैं।
दवा के छिड़काव के बाद स्टूडेंट्स को सांस लेने में तकलीफ होने लगी
पुलिस ने बताया कि घटना रात 9 बजे की है जब हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर पर चूहे मारने की दवा का छिड़काव कराया गया। जहरीले रसायन की महक पूरे बिल्डिंग में फैल गई थी जिसके बाद सबको सांस लेने में तकलीफ होने लगी, कुछ को उल्टी हुई और कुछ छात्राएं बेहोश हो गईं। स्थानीय लोगों ने छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया।
तीन स्टूडेंट्स का ICU में इलाज चल रहा है
इन 19 स्टूडेंट्स में से जयंथ वरघीस, दिलिश, जोमोन की स्थिति गंभीर है। इन लोगों का इलाज ICU में हो रहा है जबकि अन्य स्टूडेंस की हालत स्थिर है।
पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है
इस मामले में जांच की जा रही है। पुलिस ने हॉस्टल मैनेजमेंट, हॉस्टल की वार्डन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के डिप्टी कमिश्नर एस गिरीश ने बताया कि लगभग सभी छात्रों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सभी स्वस्थ हैं तीन छात्र ICU में भर्ती हैं।
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaffUM7I7Be7ERRVfL2L




