back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को अब तक भेजे गए 18,016 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 19,085 ऑक्सीजन सिलेंडर

-19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 15,206 वेंटिलेटर/बीआईपीएपी, 7.7 लाख रेमडेसिविर वायल, 12 लाख फाविपिराविर गोलियां भी भेजी गई नई दिल्ली, 28 मई(हि.स.)। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को बताया कि विभिन्न देशों से प्राप्त राहत सामग्री का केन्द्र सरकार द्वारा सुचारू रूप से राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को तुरंत वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभावी आवंटन और सुचारू तरीके से राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों तथा संस्थानों को सामग्री पहुंचाने की निरंतर प्रक्रिया बनी हुई है। भारत सरकार को कोविड-19 के लिए राहत के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के तहत 27 अप्रैल, 2021 से विभिन्न देशों/संगठनों से दवाओं की आपूर्ति और उपकरण मिल रहे हैं। इन्हें तुरंत राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में वितरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल, 2021 से 26 मई, 2021 के बीच कुल मिलाकर अब तक 18,016 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 19,085 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 15,206 वेंटिलेटर/बीआईपीएपी, 7.7 लाख रेमडेसिविर वायल, 12 लाख फाविपिराविर गोलियां प्रदान की गईं/ सड़क और हवाई मार्ग से भेज दी गई हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नियमित रूप से इस पर व्यापक निगरानी रखे हुए है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुदान, सहायता और दान के रूप में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से विदेशी कोविड राहत सामग्री की प्राप्ति और आवंटन में समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से एक विशेष समन्वय प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है। इस प्रकोष्ठ ने 26 अप्रैल, 2021 से काम करना शुरू किया था। एक मानक प्रचालन पद्धति बनाई गई है और 2 मई, 2021 से स्वास्थ्य मंत्रालय इसे लागू कर रहा है। डॉ. हर्ष वर्धन ने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 76 हजार 755 की कमी आई है। इसी तरह सक्रिय केसलोड में भी 23 लाख 43 हजार 152 की और कमी हुई है। उन्होंने बताया कि नये मामलों में लगातार गिरावट की प्रवृत्ति बनी हुई और इस समय यह संख्या 1.86 लाख है। पिछले 44 दिन से लगातार प्रतिदिन नये मामलों में कमी आ रही है। देश में तेजी से कोरोना के रोगी स्वस्थ हो रहे हैं। अब तक देश भर में कुल 2 करोड़ 48 लाख 93 हजार 410 रोगी ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 2 लाख 59 हजार 459 रोगी ठीक हुए। लगातार 15वें दिन से प्रतिदिन नये मामलों के मुकाबले स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या ज्यादा बनी हुई है। कल के मुकाबले आज रिकवरी दर बढ़कर 90.34 प्रतिशत हो गई है। वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 10.42 प्रतिशत है। लगातार चार दिन से प्रतिदिन पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से कम बनी हुई है, जबकि आज यह दर 9 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में देश भर में 20.7 लाख नमूनों की कोरोना के लिए जांच की गईं हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵