back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजियाबाद में मोबाइल फोन पर रील बनाते समय छठे फ्लोर की बालकानी से गिरी लड़की, अस्पताल में इलाज जारी

लड़की नीचे गिरने के बाद अपने पापा को बुलाने की बात कर रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अस्पताल में लड़की का इलाज किया जा रहा है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक 16 साल की लड़की अपने मोबाइल फोन पर रील बनाते समय छठे फ्लोर की बालकनी से नीचे गिर गई। लड़की का नाम मोनिशा है और वो 16 साल की है।

पुलिस ने बताया कि लड़की के पांव में फ्रैक्चर हुआ है, इसके अलावा उसे और भी चोटें आई हैं। उसकी हालत अभी स्थिर है। इसके कई एक्सरे भी किए गए हैं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की जमीन पर गिरी हुई है और मदद मांग रही है। यह मामला अहिंसा खंड स्थित ऋषभ क्लाउड सोसाइटी का है।

रील बनाने के दौरान बैलेंस बिगड़ने के कारण नीचे गिर गई मोनिशा

इंदिरापुरम पुलिस के ACP स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि लड़की मोबाइल फोन पर रील बना रही थी। इस प्रक्रिया में उसने अपना बैलेंस खो दिया और बालकनी से गिर गई। वह छठी मंजिल से नीचे एक बड़े पेड़पर गिर गई। इसके बाद पड़ोसी उसे अस्पताल लेकर गए जहां उसका इलाज चल रहा है। 

डॉक्टरों की देखरेख में है लड़की

उन्होंने बताया कि अभी तक जो जानकारी मिली है उससे पता चला है कि डॉक्टर उसे देख रहे हैं और उसे कई औऱ चोटें भी आई हैं। लड़की की हालत स्थिर है और पुलिस भी डॉक्टरों से बात कर रही है।

अपने पापा को बुलाने की बात कह रही है लड़की

लड़की का नाम मोनिशा है वह घायल होने के बाद लोगों से बात कर रही थी और अपने पापा को बुलाने की बात बोल रही थी। वह लोगों से एंबुलेंस बुलाने की बात भी कहती है। मोनिशा का सीटी स्कैन भी किया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...