back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जहांगीरपुरी हिंसा के मद्देनजर दिल्ली में सीआरपीएफ की 14 कंपनियां तैनात

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। जहांगीरपुरी हिंसा के मद्देनजर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कुल 14 कंपनियां दिल्ली में तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, इन कंपनियों – जिनमें रैपिड एक्शन फोर्स के छह, सामान्य ड्यूटी शाखा के छह और दो महिला कंपनियां शामिल हैं – को दिल्ली पुलिस के साथ जोड़ा गया है, ताकि कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में उनकी सहायता की जा सके। दिल्ली पुलिस ने उन्हें आवश्यकता के अनुसार तैनात किया है। उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति से निपटने में उनकी सहायता करने के अनुरोध पर कंपनियों को स्थानीय अधिकारियों के पास भेजा जाता है। 16 अप्रैल को हुई हिंसक घटना के बाद सीआरपीएफ के अलावा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की तीन कंपनियों को भी दिल्ली पुलिस से जोड़ा गया है। इस बीच, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा जहांगीरपुरी मामले की जांच कर रही है और अब तक उसने कथित मुख्य साजिशकर्ता अंसार सहित 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो किशोर हैं। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵