back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैक्सीनेशन के लिए 12 साल की बच्ची पहुंची हाई कोर्ट, केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस

नई दिल्ली, 28 मई (हि.स.)। दिल्ली हाईकोर्ट ने 12 से 17 साल तक के सभी बच्चों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। यह याचिका बारह साल की बच्ची टिया गुप्ता और उसकी मां रोमा रहेजा ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि जिनकी उम्र 12 साल से कम है, ऐसे बच्चों के अभिभावकों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाए। अभी तक 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वैक्सीन देने की कोई योजना नहीं बनाई गई है। याचिका में कहा गया है कि इस उम्र के कई बच्चे ऐसे हैं जिनके माता-पिता की मौत हो गई है और बच्चे अनाथ हो गए हैं। ऐसे में इस उम्र के बच्चों के माता-पिता को भी वैक्सीन देने में प्राथमिकता दी जाए। हिन्दुस्थान समाचार/ संजय/पवन

Advertisementspot_img

Also Read:

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin / उत्पत्ति : Hindu Rashi / राशि : वृषभ Lucky Gemstone / शुभ रत्न : हीरा Numerology / नामांक...
spot_img

Latest Stories

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...