back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है। मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सली ढेर हुए है। इसके अलावा 2 जवान भी शहीद हुए हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । छत्तीसगढ़ में बीजापुर और नारायणपुर के क्षेत्र से सटे महाराष्ट्र बॉर्डर पर आज सुबह-सुबह पुलिस की एक टीम एंटी-नक्‍सली ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में नक्‍सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। सुरक्षाबलों ने इस कार्रवाई में 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वहीं चार जवान घायल भी हुए थे जिनमें से 2 जवान शहीद हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मुठभेड़ की जगह से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। यह मुठभेड़ नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में हुई। बस्तर पुलिस ने बताया कि,अभी इलाके में तलाशी अभियान जारी है। 

ऑटोमैटिक हथियार बरामद 

मुठभेड़ आज रविवार सुबह के समय में हुए जब पुलिस की एक टीम एंटी नक्‍सली ऑपरेशन पर निकली थी। मुठभेड़ जगह से ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस लगातार की कार्रवाई में अब तक कई नक्‍सलियों को मार गिराया है। बीजापुर के फरसेगढ़ थाना नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुबह से मुठभेड़ जारी है।

संयुक्त सुरक्षा बल को किया गया था रवाना 

बीजापुर के नेशनल पार्क इलाकें में सुबह से ही नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी, इस कार्रवाई में संयुक्त सुरक्षा बलों को भी आपॅरेशन में भेजा गया है। इस नेशनल पार्क क्षेत्रों में नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ जारी है। वहीं पुलिस अधिकारी ASP चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि, सुबह से मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में कई नक्‍सलियों के मारे जाने का अनुमान लगाया गया है। मुठभेड़ के स्‍थन से नक्सलियों के शव बरामद किए गए है। हालांकि, मारे गए नक्‍सलियों के आंकड़े भी स्‍पस्‍ट नही हे। इस बारे में अधिक जानकारी पार्टी के लौटने पर बताई जाएगी। क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सुरक्षा बलों का नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 5 हजार जवानों ने बॉर्डर पर 300 नक्सलियों को घेरा

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई चल रही है, ऐसा लग रहा है । यहां छत्तीसगढ़-तेलंगाना-महाराष्ट्र सीमा पर पिछले...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...