back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कठुआ में एक ही दिन में कोरोना के 100 मामले आऐ सामने, 36 स्वस्थ्य हुए, कुल आंकड़ा हुआ 4292

कठुआ, 27 अप्रैल (हि.स.)। जहंा एक तरफ देशभर में एक बार फिर से कोरोना की दूसरी लहर के मामले लगातार बढ़ना शुरू हो गए है, वहीं जिला कठुआ में पिछले कुछ दिनों में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जोकि जिला कठुआ की जनता के लिए चिंता की बात है। कठुआ में कम होने वाले मामले अब एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गए हैं। यहंा एक तरफ कोरोना की दूसरी लहर के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रिकवरी रेट में भी कमी आई है। वहीं मंगलवार को बाकी दिनों के मुकाबले कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं, शाम तक कठुआ में 100 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आऐ हैं। जबकि जिला कठुआ में रिकवरी रेट पहले दिनों के मुकावले घटा है। जिसमें एक ही दिन में 36 लोग ठीक हुए है। ठीक होने वालों का कुल आंकड़ा 3743 पहुंच गया है। वही अब कठुआ में कुल 4292 मामले हैं जिनमें से आज 36 कोरोना पाॅजिटिव से नेगिटव हुए हैं। वहीं अब तक जिला कठुआ में 490 कोरोना मामले अभी भी पाॅजिटिव हैं और अब तक कुल 59 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵