(अपडेट) सीमा पर नेपाली पुलिस की अंधाधुंध फयरिंग में 1 भारतीय की मौत, 3 घायल
(अपडेट) सीमा पर नेपाली पुलिस की अंधाधुंध फयरिंग में 1 भारतीय की मौत, 3 घायल

(अपडेट) सीमा पर नेपाली पुलिस की अंधाधुंध फयरिंग में 1 भारतीय की मौत, 3 घायल

पटना/ सीतामढ़ी, 12 जून (हि.स.)। बिहार से लगी भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिस ने शुुुक्रवार को एक मामले में अंधाधुंध फायरिंग की। जिससे एक भारतीय की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं। यह गोलीबारी की घटना सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंंड के जानकीनगर गांंव के पास हुई है। उसके बाद से सीमा पर तनाव बढ़ गया है। मृतक की पहचान विकेस कुुुमार (25) के रूप में हुई है। गोली लगने से घायल दो भारतीयों की हालत नाजुक बताई गई है। उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंंड स्थित जानकीनगर गांंव की है। बताया जा रहा हैै कि भारतीय सीमा को लेेेकर ही सीतामढ़ी के लोगों से नेेेपाली पुलिस का विवाद हुुुआ है। इससे पहले नेपाली संसद ने नयी सीमा को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें भारत के कई सीमावर्ती हिस्सों को नेपाल का बताया गया है। इसको लेकर दोनों देशों के बीच तनाव है। शुक्रवार की सुबह सीतामढ़ी के सोनबरसा बॉर्डर इलाके के जानकीनगर गांव में भारत-नेपाल सीमा पर कुछ नेपाली पुलिसवालों के साथ स्थानीय लोगों का विवाद हुआ। इसके बाद नेपाल पुलिस की ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस घटना के बाद से सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। मौके पर जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। दोनों देशों के बीच फिलहाल नक्शा को लेकर तनातनी चल रही है। भारत का कहना है कि इस पूरे मसले की वजह से दोनों देशों के बीच विश्वास का संकट पैदा हुआ है। बातचीत से पहले नेपाल को भारत का भरोसा जीतना होगा। दरअसल, सारा मामला नेपाल के नए नक्शे को लेकर है। इस नए नक्शे में नेपाल ने कुल 395 वर्ग किलोमीटर के इलाके को अपने हिस्से में दिखाया है। इसमें लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी के अलावा गुंजी, नाभी और काटी गांव भी शामिल हैं। नेपाल ने अपने नक्शे में कालापानी के 60 वर्ग किलोमीटर को अपना बताया है। इसी तरह से लिम्पियाधुरा के 395 वर्ग किलोमीटर पर नेपाल ने अपना दावा जताया है। नेपाल की कैबिनेट की एक बैठक में इस मैप को मंजूरी भी दे दी गई है, जिससे भारत में तनाव बना हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/चंदा/विभाकर/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in