मेघालय में कोरोना के 23 नये मामले, कुल 669 हुए
मेघालय में कोरोना के 23 नये मामले, कुल 669 हुए

मेघालय में कोरोना के 23 नये मामले, कुल 669 हुए

शिलांग, 26 जुलाई (हि.स.)। मेघालय में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में के अनुसार राज्य में कोरोना के 23 नये मामले सामने आए हैं मिली जानकारी के अनुसार राज्य में रविवार को 15 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर लौट गए। राज्य में अब तक 109 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 555 मरीजों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मेघालय में कोरोना से अब तक 05 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी शिलांग समेत कई शहरों में कोरोना के मद्देनजर कुछ इलाकों में प्रमुख गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। सबसे अधिक मरीज ईस्ट खासी हिल्स जिला में पाए गए हैं। जिले में कुल 536 मामले दर्ज हुए हैं। जिसमें से 460 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि, 71 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ईस्ट खासी हिल्स जिले में 05 मरीजों की मौत हुई है। दूसरे स्थान पर रि-भोई जिला है। जिले में 51 मरीजों की अब तक शिनाख्त हुई है। रविवार को भी जिले में 08 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। 02 मरीज अब तक स्वस्थ हुए हैं तथा 49 मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं वेस्ट गारो हिल्स जिले में 21, वेस्ट जयंतिया हिल्स जिले में 15, ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में 11, साउथ वेस्ट गारो हिल्स जिले में 11, वेस्ट खासी हिल्स जिले में 04, नार्थ गारो हिल्स जिले में 03, साउथ गारो हिल्स जिले में 2 और ईस्ट गारो हिल्स जिले में 01 मरीज की शिनाख्त हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.