मानसून के स्वागत में बंगाल में सुबह से हो रही बारिश
मानसून के स्वागत में बंगाल में सुबह से हो रही बारिश

मानसून के स्वागत में बंगाल में सुबह से हो रही बारिश

ओम प्रकाश कोलकाता, 12 जून (हि. स.)। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से बेहाल। पश्चिम बंगाल के निवासियों को राहत देते हुए मानसून शुक्रवार को बंगाल में प्रवेश कर रहा है। इसके स्वागत में सुबह से राजधानी कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा उत्तर बंगाल के विस्तृत इलाके में बारिश हो रही है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय ने बताया है कि मानसून पहले ही बांग्लादेश के रास्ते असम पहुंच चुका है। दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी बारिश हुई है। शुक्रवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस है। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। गुरुवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। हवा में सापेक्ष आर्द्रता 71 से 94 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में, कोलकाता में 15.2 मिमी बारिश हुई है। शुक्रवार को पूरे राज्य में आसमान में बादल छाए रहेंगे। अगले 24 घंटों में जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर बंगाल में भारी बारिश का अनुमान है। दार्जिलिंग सहित अन्य जिलों में गरज के साथ शमध्यम बारिश होगी। कोलकाता और दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब लगातार पश्चिम बंगाल में बारिश होती रहेगी।\ हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.