महाराष्ट्र: एक दिन में मिले 9895 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 3,47,502
महाराष्ट्र: एक दिन में मिले 9895 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 3,47,502

महाराष्ट्र: एक दिन में मिले 9895 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 3,47,502

महाराष्ट्र में 24 घंटे में हुई 298 कोरोना मरीजों की मौत 1,94,253 कोरोना मरीज पूरी तरह हुए स्वस्थ्य मुंबई, 23 जुलाई (हि. स.)। महाराष्ट्र में गुरुवार को एक दिन में 9895 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 3,47,502 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 298 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 12,854 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 1,94,253 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 298 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 55 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 130 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 31, पुणे मंडल में 82, कोल्हापुर मंडल में 11, औरंगाबाद मंडल में 18, लातूर मंडल में 14, आकोला मंडल में 5, नागपुर मंडल में 1 व अन्य राज्य के 1 कोरोना मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 1,05,923 हो गई है। मुंबई में अब तक 5,930 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 6,484 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 1,94,253 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 2,13,950, नासिक मंडल में 24,957, पुणे मंडल में 76,242, कोल्हापुर मंडल में 5,710, औरंगाबाद मंडल में 13,367, लातूर मंडल में 3,421, आकोला मंडल में 5,624, नागपुर मंडल में 3,928 और अन्य राज्यों के 303 मरीजों का इलाज महाराष्ट्र में जारी है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.