national-horticulture-board-team-inspects-makhana-and-singhara-crops
national-horticulture-board-team-inspects-makhana-and-singhara-crops

राष्ट्रीय उद्यानिकी बोर्ड की टीम ने मखाना व सिंघाड़ा की फसलों का निरीक्षण किया

धमतरी 11 फरवरी (हि.स.)। कृषि विज्ञान केन्द्र धमतरी में राष्ट्रीय उद्यानिकी बोर्ड की टीम द्वारा बुधवार शाम को क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जिसमें सतीश कुमार शर्मा (डिप्टी डायरेक्टर राष्ट्रीय उद्यानिकी बोर्ड) एवं इन्द्रमोहन वर्मा (रिटायर्ड प्रोफेसर एसकेआरएयू बीकानेर राजस्थान) शामिल हुए। जलीय फसल मखाना एवं सिंघाड़ा की नर्सरी को देखा। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रमुख डॉ. एसएस चन्द्रवंशी ने केन्द्र में लगे मखाना एवं सिघाड़ा की फसल को दिखाया। मखाना एवं सिंघाड़ा जलीय फसल है। जिस जगह पर जल भराव होता है। उन जगहों पर इसे साल में दो बार ले सकते है। 23 डबरी में मखाना की फसल लगी हुई है। 30 से 40 एकड़ के लिए नर्सरी तैयार है। इस नर्सरी को जिले के विभाग, कृषक एवं अन्य जिले के विभाग एवं कृषकों को उपलब्ध कराया जाएगा। मखाना के पौध रोपाई से लेकर बीज संग्रहण की विधी के बारे जानकारी दी गई। डॉ. चंद्रवंशी ने बताया की सिघाड़ा फसल एक हेक्टेयर में लगी हुई है। यह लाल सिंघाड़ा के रूप में जाना जाता है जो खाने में स्वादिष्ट एवं मिठास युक्त होता है। बजार में इसकी हमेशा मांग रहती है। इस दौरान कृषि विभाग की सहायक संचालक जगत जननी यादव उद्यानिकी विस्तार अधिकारी गणेश राम लोहानी, अमित कुमार सिन्हा, शक्ति वर्मा, मनीषा खापर्डे, प्रेम लाल साहू, डा दीपिका चंद्रवंशी, आशीष बंजारे, वंदना शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व कर्मचारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in