back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP High Court को मिले 7 नए जज, मुख्य न्यायाधीश रवि मलमठ ने ग्रहण कराई शपथ; जजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

Jabalpur: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को सात नए न्यायाधीश मिल गए हैं। मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ ने आज सीजे कोर्ट में आयोजित साधारण समारोह में नए सातों न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई।

जबलपुर/ भोपाल, हि.स.। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को सात नए न्यायाधीश मिल गए हैं। प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ ने आज सीजे कोर्ट में आयोजित साधारण समारोह में नए सातों न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इसके साथ ही सातों ने पदभार संभाल लिया है।

शपथ ग्रहण समारोह

शपथ ग्रहण समारोह में महाधिवक्ता, स्टेट बार चेयरमैन, हाई कोर्ट एवं एडवोकेट्स बार अध्यक्ष, सीनियर एडवोकेट्स कौंसिल अध्यक्ष, डिप्टी सालिसिटर जनरल व मुख्य न्यायाधीश ने नए न्यायाधीशों का व्यक्तित्व-कृतित्व रेखांकित किया। सातों ने अपने संबोधन में अपनी प्रगति के सूत्र बताए। इस दौरान सभी न्यायाधीश मंचासीन रहे।

जजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

जिन नवागत न्यायाधीशों को शपथ ग्रहण कराई गई, उनमें न्यायमूर्ति विनय सराफ, विवेक जैन, राजेन्द्र कुमार वाणी, प्रमोद कुमार अग्रवाल, बिनोद कुमार द्विवेदी, देवनारायण मिश्रा और गजेंद्र सिंह शामिल हैं। सात नए न्यायाधीश मिलने के बाद मप्र हाई कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ गई है। यहां जजों के कुल स्वीकृत 53 पद हैं, जिन पर मात्र 34 जज कार्यरत थे। सात नए जजों के आने से इनकी संख्या 41 हो गई। इसके बाद भी अभी 12 पद खाली हैं।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद कानून मंत्रालय दो दिन पहले ही यानी बीते शनिवार को मप्र हाई कोर्ट में सात नए जजों के नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी की थी। इनमें पांच वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों की पदोन्नति कर उन्हें हाई कोर्ट का जज बनाया गया है, वहीं दो अधिवक्ताओं को भी न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵