back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा- कपड़े फाड़ने तक पहुंचा कांग्रेसियों का अहंकार

Jabalpur: केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा- कांग्रेसी नेता तुष्टिकरण में अंधे हो गए हैं। इसलिए हमारी भारतीय परंपराओं और विरासत का उपहास उड़ा रहे हैं।

जबलपुर, हि.स.। केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि कांग्रेसी नेता तुष्टिकरण में अंधे हो गये हैं। इसलिए हमारी भारतीय परंपराओं और विरासत का उपहास उड़ा रहे हैं। कन्या पूजन को लेकर दिग्विजय सिंह ने जिस तरह के भाव व्यक्त किए हैं, वह निंदनीय हैं और कांग्रेस के पूरे चरित्र को उजागर करता है।

केन्द्रीय मंत्री पटेल गुरुवार को जबलपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बड़ा दुर्भाग्य है कि नर्मदा परिक्रमा करने के बाद भी दिग्विजय सिंह का विवेक जागृत नहीं हुआ। कांग्रेस की पहचान सामंतशाही और परिवारवाद ही हैं, इसके अलावा वे जो भी करते हैं, वो सब कुछ छलावा है और जनता पूरा षडयंत्र समझ चुकी है।

कांग्रेस गरीब कल्याण के खिलाफ

पटेल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब कल्याण के खिलाफ रही है। अपने 15 महीने के छोटे से कार्यकाल में ही कांग्रेस ने संबल योजना बंद कर दी थी, जिससे श्रमिक एवं निम्न वर्ग की मुश्किलें बढ़ गई। कांग्रेस ने जलजीवन मिशन में भी कोताही बरती और महज ढाई प्रतिशत लोगों को ही शुद्धजल उपलब्ध कराया।

कांग्रेस ने पीएम आवास योजना की राशि भी लाभार्थियों तक पहुंचाने के बजाए लौटा दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को शराब नीति बनाने में इंटरेस्ट रहता है। जनता की परेशानियों से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। इन्हीं सब कारणों से स्थिति ये हो गई है कि नौबत कपड़े फाड़ने तक पहुंच गई। कांग्रेस को उम्मीदवार इसलिए बदलने पड़े, क्योंकि पार्टी का संतुलन बिगड़ चुका है।

यथार्थ पर कांग्रेस को बात करना चाहिए

केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस को यथार्थ पर बात करनी चाहिए। उन्हें जनता को अपनी बनाई शराब नीति पर जवाब देना चाहिए, उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने गरीब कल्याण की योजनाओं को क्यों बंद किया था।

चुनाव का आशय यह नहीं है कि जनता को बरगलाना और भ्रम फैलाना शुरु कर देना चाहिए। जनता के नेता होने का दंभ भरने वाले कमलनाथ या उनके सांसद पुत्र एक दिन के लिए आम आदमी का जीवन जीकर दिखलाएं तो उन्हें नेता मानने पर विचार किया जा सकता है।

एक देश, एक चुनाव होना चाहिए

उन्होंने कहा कि भाजपा एक देश, एक चुनाव की पक्षधर है,क्योंकि देश का चुनाव पर होने वाला खर्च कम होगा साथ ही विकास की योजनाओं में रुकावट नहीं आएगी। निशा बांगरे के इस्तीफे मामले पर पटेल ने कहा कि उनके पास कई विकल्प हैं।

प्रियंका गांधी द्वारा खाली लिफाफे के मामले पर उन्होंने कहा कि हमारे लिफाफे में शौचालय निर्माण, पीएम आवास, लाडली बहना योजना और उज्ज्वला जैसी ढेर सारी योजनाएं हैं। स्वयं के चुनाव अभियान पर किए गये प्रश्न पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देती है, वो उसे पूरी निष्ठा से पूरी करते हैं और अभी भी वे वही कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बीजेपी-सपा की जुबानी जंग के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, सत्ता में आईं तो बंटेगा उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बाद राजनीति गरमा गई है। Mayawati...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵