back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री सविता दीवान शर्मा समेत 100 से अधिक कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल

Bhopal: कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री और होशंगाबाद की पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गईं। केंद्रीय मंत्री नरेद्र सिंह तोमर के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

भोपाल, हि.स.। कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री और होशंगाबाद की पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नरेद्र सिंह तोमर के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की रीति, नीति, विचारधारा और गरीब कल्याण के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सविता दीवान शर्मा को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया। इस अवसर पर मप्र पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया, नर्मदापुरम जिले के पार्टी अध्यक्ष माधव अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र ठाकुर उपस्थित थे। मंच का संचालन चुनाव प्रबंधन कार्यालय के प्रमुख प्रदीप त्रिपाठी ने किया।

सविता जी की विद्वता, कृतित्व व व्यक्तिव का भाजपा को लाभ मिलेगा

कांग्रेस पार्टी की प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा परिवार में दिन प्रतिदिन नया आयाम जुड़ रहा है। सविता दीवान शर्मा राजनीतिक परिवार से हैं। उनके पिताजी तीन बार विधायक रहे हैं। सविता जी जब विधायक थीं, तब मैं भी मध्यप्रदेश विधानसभा का सदस्य रहा हूं।

मैंने सविता जी को सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों भूमिका में देखा है। सविता जी कांग्रेस की रीतियों और नीतियों से निराश होकर और भारतीय जनता पार्टी की रीतियों व नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं। वे एक अच्छी वक्ता हैं। जब वे सत्ता पक्ष में थीं तो सत्ता पक्ष की बातों को और जब विपक्ष में थीं तो विपक्ष के विषयों को बहुत अच्छे से विधानसभा में प्रस्तुत करती थीं। सविता जी अपनी विद्वता, संस्कार, व्यक्तित्व और कृतित्व से रोशनी बिखेर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी को सविता जी के अनुभवों का लाभ मिलेगा।

कांग्रेस पहले जैसी नहीं रही, सिर्फ भाजपा ही जनता की हितैषी पार्टी

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब पहले जैसी पार्टी नहीं रही। भाजपा पार्टी में आकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। 30 वर्षों के मेरे राजनीतिक जीवन में 20 वर्षों तक मैंने कांग्रेस संगठन में कार्य किया है। कांग्रेस संगठन पहले जैसा नहीं रहा। अब कांग्रेस पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की जगह नहीं है। कांग्रेस पार्टी अब जनता की हितैषी पार्टी भी नहीं रही।

सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही जनता की हितैषी पार्टी है। मुझे भी लगा कि देश के विकास के धारा प्रवाह में मुझे भी सहभागी होना चाहिए और अपना योगदान देश के विकास में देना चाहिए, इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

इन नेताओं ने भी ली भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता

इस अवसर पर पूर्व सरपंच व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष व जिला महासचिव युवा कांग्रेस नर्मदापुरम राजेंद्र सिंह पटेल, नर्मदापुरम जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनीष जैन, राजनैतिक प्रशिक्षण विभाग के संभागीय प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ठाकुर, किसान कांग्रेस के जिला सचिव प्रकाश ठाकुर, ओबीसी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देवी सिंह गुर्जर, कांगेस के जिला सचिव व झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ सोहागपुर के ब्लॉक अध्यक्ष रमजान शाह, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री रामबाबू गुर्जर, जिला महामंत्री व सेक्टर अध्यक्ष शंकर सिंह चौहान, प्रशांत ठाकुर, बूथ अध्यक्ष कमलेश केवट, सेक्टर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, भारागांव के सरपंच हेमराज मीणा, बूथ अध्यक्ष चंद्रमोहन पटेल, पूर्व जिला महासचिव आईटी कपिल चौकसे, नरेंद्र कुमार दीवार, संजय पांडे, सोनू आदिवासी, संजय दीवान, सुरेंद्र राजपूत और मुरली केवट ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵