back to top
21.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP चुनाव आयोग ने जारी की वोटर लिस्ट, महिलाओं और युवाओं की बढ़ी भागीदारी, पहली बार मतदान करेंगे 22 लाख मतदाता

Bhopal: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन द्वारा भोपाल में प्रदेश स्तरीय मतदाता सूची का अंतिम किया गया

भोपाल,हि.स.। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन द्वारा भोपाल में प्रदेश स्तरीय मतदाता सूची का अंतिम किया गया, जबकि प्रदेश के सभी 64 हजार 523 मतदान केंद्रों पर इसका वाचन हुआ।

जारी की गई सूची

जारी सूची के अनुसार, प्रदेश में मतदाताओं की संख्या पांच करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 है। इनमें पुरुष मतदाता दो करोड़ 88 लाख 25 हजार 607, महिला मतदाता दो करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 और थर्ड जेंडर 1373 हैं। इसमें 18 से 19 वर्ष आयु समूह के मतदाता 22 लाख 36 हजार 564 हैं, जो इस बार के विधानसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पहली बार मतदान करेंगे 22 लाख मतदाता

मतदाताओं के नाम, पता आदि विवरण में संशोधन किया गया

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रदेश में फोटो निर्वाचक नामावली अंतर्गत द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 2 अगस्त से शुरू हुआ था, जिसमें 11 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन लिए गए थे।

इस दौरान मतदाता सूची में 24 लाख 33 हजार 965 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। वहीं, 7 लाख 50 हजार 175 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इसके अलावा 15 लाख एक हजार 140 मतदाताओं के नाम, पता आदि विवरण में संशोधन किया गया है।

बालाघाट विधानसभा के सोनेवानी मतदान केंद्र में सबसे कम मतदाता

बालाघाट विधानसभा के सोनेवानी मतदान केंद्र में सबसे कम 42 मतदाता हैं। अंतिम मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष आयु समूह के मतदाता 22 लाख 36 हजार 564 है, जबकि 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या छह लाख 53 हजार 640 है। वहीं, 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता पांच हजार 124 और अप्रवासी मतदाता 99 हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या पांच लाख पांच हजार 146 है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन में बताया कि नाम जोड़ने के आवेदन नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक लिए जाएंगे। चुनाव की घोषणा के बाद मतदाता सूची से नाम हटाने के आवेदन पर कार्रवाई नहीं होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...