back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘राहुल गांधी MP में मुंह दिखाने लायक नहीं बचे इसलिए अपनी बहन को भेजा’, अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला

अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने 2018 में राज्य में जो वादे किये थे वो कांग्रेस ने पूरे नहीं किए हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी अब मध्य प्रदेश में मुंह दिखाने लायक नहीं है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के जबलपुर दौरे पर हैं। उनके दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने 2018 में राज्य में जो वादे किये थे वो कांग्रेस ने पूरे नहीं किए हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी अब मध्य प्रदेश में मुंह दिखाने लायक नहीं है इसलिए उन्होंने अब अपनी बहन (प्रियंका गांधी) को भेजा है।

बंगाल पंचायत चुनाव को लेकर ममता बनर्जी को घेरा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव को लेकर कहा- ”पश्चिम बंगाल को सीएम ममता बनर्जी के लोग जला रहे है। बंगाल के पंचायत चुनाव में भी हिंसा हो रही है और यहां की पहचान भ्रष्टाचार और हिंसा की बन गयी है।”

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि PM मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है। प्रधानमंत्री ने सफल सरकार दी है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा- ”हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस ने कहा था कि 2 रुपए किलो गोबर और 100 रुपए किलो दूध खरीदेंगे। कांग्रेस ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त और 1500 रुपए बहनों के खाते में देने का वादा किया था। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि मेरी बहनों के खाते में 1500 रुपए आ गए? क्या 2 रुपए किलो गोबर खरीदा गया? क्या 100 रुपए किलो दूध खरीदा गया? क्या बिजली के बिल माफ किए गए? उन्होंने कहा जब कांग्रेसी आए तो गोबर बचा के रखो, आपको पता है कि क्या करना है?”

Advertisementspot_img

Also Read:

कांशीराम पर बयान को लेकर सियासत तेज: मंत्री असीम अरुण का राहुल गांधी पर हमला, कहा- इतिहास का ज्ञान नहीं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक Kanshi Ram की विरासत को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बहस तेज...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...