back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Monsoon Session: खड़गे ने की सदन में PM के बयान की मांग, पीयूष गोयल ने कहा चर्चा से भाग रहा विपक्ष

Monsoon Session: पीयूष गोयल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष को चर्चा करनी चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल ने मंगलवार को एक बार फिर विपक्ष पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष मणिपुर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा से भाग रहा है। पीयूष गोयल ने कहा कि मणिपुर मामले पर विपक्ष अगर जरा सा भी संवेदनशील होता तो आज हम इसपर चर्चा कर रहे होते। पीयूष गोयल ने आगे कहा कि विपक्ष पिछले तीन दिनों से सदन में चर्चा से भाग रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि कैसे विपक्ष सदन को चलने नहीं दे रहा है।

पीयूष गोयल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष को चर्चा करनी चाहिए।

प्रधानमंत्री के बयान की मांग पर अड़ा विपक्ष

विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष के कई सदस्य नियम 267 के तहत चर्चा की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को यहां चर्चा में आना चाहिए और सदन में अपनी बात रखनी चाहिए। राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों में पूरे दिन हंगामा चलता रहा।

PM मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बैठक के बाद संवाददातओं से कहा कि विपक्ष “हताश और दिशाहीन” है। विपक्ष के पास कोई विजन नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा, “विपक्ष के आचरण से पता चलता है कि उसने लंबे समय तक स्थायी रूप से विपक्ष में रहने का फैसला किया है।”

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूर का बेटा बना ‘NSUI का सर्वेसर्वा’: जानें कौन हैं NSUI के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राजस्थान के छात्र राजनीति के सक्रिय चेहरे Vinod Jakhar को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का नया...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...