
नई दिल्ली, हि.स.। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज 12 उम्मीदवारों की पहली और दूसरी सूची जारी की। इस सूची में एक महिला उम्मीदवार आर. लालबियाक्तलौंगी भी हैं, जो लुंगली पश्चिम से चुनाव लड़ेंगी। इसी के साथ भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए एक नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
भाजपा की सूची के अनुसार हचेक निर्वाचन क्षेत्र से माल्सावमत्लुआंगा को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि डंपा क्षेत्र से वनलालहुमुआका, ममित क्षेत्र से लालरिनलियाना सेलो, थोरंग से शांति बिकाश चकमा और सइहा से के बिछुआ को उम्मीदवार बनाया गया है।
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 7 नवंबर को होगा मतदान
चालीस सदस्यीय मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने 26 सीटें जीती थी। कांग्रेस 5 और भाजपा ने 1 सीट पर विजय हासिल की थी।
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में तीन महिलाओं समेत कुल नौ उम्मीदवारों के नाम हैं।
इनमें तुईवाल विधानसभा सीट से जूडी जोहमिंगलियानी, आईजोल-दक्षिण सीट से एफ लालरेमसंगी और सेरछिप सीट से के. वनललराउती हैं। उल्लेखनीय है कि मिजोरम में 40 विधानसभा सीटें हैं, जिसके लिए भाजपा 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। पहली लिस्ट में 12 नाम शामिल थे।
छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए एक नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। पंडरिया सीट से जिला पंचायत सदस्य भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया गया है। अब इसके साथ ही अब बेलतरा, बेमेतरा, कसडोल और अंबिकापुर विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना शेष है।
इससे पहले दूसरी लिस्ट में 64 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। वहीं पहली लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। इसके बाद बीजेपी से 86 सीटों पर तस्वीर साफ हो गई है। कुल 44 नए चेहरों को भाजपा मौका दे रही है।इस तरह भाजपा ने पहले चरण की सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in