स्वास्थ्य विभाग में घोटाले पर त्यागपत्र दें मुख्यमंत्री : मोहन लाल ब्राक्टा
स्वास्थ्य विभाग में घोटाले पर त्यागपत्र दें मुख्यमंत्री : मोहन लाल ब्राक्टा

स्वास्थ्य विभाग में घोटाले पर त्यागपत्र दें मुख्यमंत्री : मोहन लाल ब्राक्टा

शिमला, 12 जून (हि.स.)। कांग्रेस विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने सरकार पर निशाना साधते हुए स्वास्थ्य विभाग मेें कथित घोटाले की विस्तृत जांच की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार जांच तो करवा रही है, लेकिन निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग व गृह विभाग दोनों ही मुख्यमंत्री के अधीन है। उन्होंने इस मामले की सिटिंग न्यायाधीश से जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि यह घोटाला मुख्यमंत्री के विभाग में हुआ है। इसलिए उन्हें नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दिया जाना चाहिए। वह शुक्रवार को शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चिंता जताई कि प्रदेश में मजदूरों की कमी है। उन्होंने कहा कि सेब सीजन आने वाला है तथा बागवान पूरी तरह से नेपाल की लेबर पर निर्भर है। इस और सरकार जल्द से जल्द कदम उठाए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस ने लोगों की सहायता के लिए सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना काल में पेट्रोल व डीजल के दाम रोजाना बढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोहड़ू अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया है। यहां पर रोजाना 500 की ओपीडी है। इसलिए इसे कोविड अस्पताल नहीं बनाया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो जमीन जायदाद बेचने से भी पीछे नहीं रहेंगे। लेकिन वर्तमान परिस्थिति में विधायक निधि को फ्रीज करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता में आते ही ठियोग-हाटकोटी सड़का का काम बंद करवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जब भी सत्ता में आती है वह शिमला जिला की अंदेखी करती है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in