back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: गाजियाबाद की केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू; कोई जनहानि नहीं

Fire Broke Out: गाजियाबाद के साउथ साइड औद्योगिक इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्टरी में शुक्रवार को भीषण आग लगी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

गाजियाबाद, हि.स.। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साउथ साइड औद्योगिक इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्टरी में शुक्रवार को तड़के की आग लगी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुटी गईं।

मेरठ, हापुड़ और नोएडा की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी बुलानी पड़ी

आग इतनी भीषण है इसका अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है की 3:30 बजे लगी आग को पूरी तरह से नहीं बुझाया जा सका, जबकि इस के लिए गाजियाबाद के साथ-साथ मेरठ, हापुड़ और नोएडा की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी बुलानी पड़ी हैं। फायर ब्रिगेड अधिकारियों को कहना है कि अभी 80 प्रतिशत आग बुझा ली गई है और अभी पूरी तरह बुझने में दो से ढाई घंटे का समय और लगेगा।

सुबह करीब 3:30 बजे केमिकल फैक्ट्री में आग लगी

साउथ साइड औद्योगिक इलाके में प्रेम इंडस्टीज के नाम से एक केमिकल फैक्टरी है। जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सुबह तड़के करीब 3:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि साहिबाबाद और लोनी से दमकल की गाड़ियां मांगनी पड़ी, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद मेरठ, हापुड़ और नोएडा से भी दमकल की गाड़ियां मांगवानी पड़ी। फैक्ट्री में अंदर घुसने के लिए काफी संकरा रास्ता था। जिसके चलते जेसीबी बुलाकर दीवार तोड़नी पड़ी और आग बुझाने का काम किया गया।

आग में कोई जनहानि नहीं

उन्होंने बताया कि फिलहाल आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह भी बताया कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस आग से फैक्ट्री के स्वामी को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दौरान पूरे इंडस्ट्रियल एरिया में हड़कंप मचा रहा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गोवा नाइटक्लब में लगी भीषण आग, सिलेंडर विस्फोट से 25 की मौत, CM सावंत ने उच्चस्तरीय जांच के दिए आदेश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तरी गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइटक्लब में भयानक आग लग गई, जिसमें कम...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...