Iraq Fire: इराक में शादी के दौरान मैरिज हॉल बना मरघट, 113 लोगों की गई जान; 550 से ज्यादा लोग आग में झुलसे

Iraq Fire Accident: उत्तरी इराक के अल-हमदानियाह शहर में एक शादी समारोह के दौरान अचानक आग लग गई। मैरिज हॉल में आग लगने से कम से कम 113 लोगों की जान चली गई और 550 से अधिक लोग झुलस गए।
Iraq Fire Accident
Iraq Fire Accident

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तरी इराक के अल-हमदानियाह शहर में एक शादी समारोह के दौरान अचानक आग लगने से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि करीब 100 लोगों को अपने आगोश में ले लिया। यह घटना करीब रात पौने 11 बजे एक शादी समारोह के दौरान मैरिज हॉल में हुई। शादी समारोह के दौरान मैरिज हॉल में आग लगने से कम से कम 113 लोगों की जान चली गई और 550 से अधिक लोग झुलस गए। निनेवेह प्रांत के स्वास्थ्य अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी। हमदानिया एक ईसाई शहर है जो मोसुल के पूर्व में स्थित है।

घायलो को हमदानिया के मुख्य अस्पताल में लाया गया

इस घटना में घायल हुए लोगों को हमदानिया के मुख्य अस्पताल में लाया गया, जहां रक्तदान के लिए दर्जनों की संख्या में लोग वहां इक्टठा हो गए। कई लोगों को एक रेफ्रिजरेटेड ट्रक के दरवाजे पर कई काले बॉडी बैग को ले जाते हुए भी देखा गया। नागरिक सुरक्षा प्राधिकारी ने अपने एक बयान में बताया कि अत्यधिक ज्वलनशील और कम लागत वाली मिर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण आग लगी और इस आग से छत का कुछ हिस्सा भी गिर गया।

कैसे हुई इतनी बड़ी घटना?

मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नागरिक सुरक्षा अधिकारियों के ने कहा कि यह घटना उस वक्त हुई जब शादी के जश्न में डूबे लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान हॉल में आग लग गई। इस हादसे में बुरी तरह झुलसे इमाद योहाना ने कहा कि चीख-पुकार के बीच लपटों से घिरे लोग इधर-उधर भागते रहे। गिरते गए। और अल्लाह को प्यारे हो गए। जो लोग भागने में सफल रहे वे भाग्यशाली हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। अल-हमदानियाह शहर मुल्क के उत्तरी हिस्से में है। इराक में निर्माण और परिवहन क्षेत्रों में सुरक्षा के नाम पर अनदेखी की जाती है, जिस वजह से यहां अक्सर आग लगने की घटनाएं आती रहती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.