back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

माओवादी संगठन का दो दिवसीय झारखंड-बिहार बंद, पुलिस बरत रही विशेष सतर्कता

पांच इनामी नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में भाकपा माओवादी संगठन ने दो दिवसीय बिहार-झारखंड बंद का आज पहला दिन है। नक्सलियों के बंद को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है

रांची, एजेंसी। पांच इनामी नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में भाकपा माओवादी संगठन ने दो दिवसीय बिहार-झारखंड बंद का आज पहला दिन है। नक्सलियों के बंद को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। पूर्वी बिहार पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के प्रवक्ता प्रतीक ने एक बयान जारी कर 20 व 21 अप्रैल 2023 को 48 घंटे का बिहार-झारखंड बंद की घोषणा की है। बयान में बताया गया कि 3 अप्रैल 2023 को झारखंड राज्य के पलामू चतरा बोर्डर क्षेत्र के लावालौंग थाना अंतर्गत गरहे जंगल में पांच साथियों की निर्ममतापूर्वक हत्या की कड़ी निंदा और भर्त्सना करते हैं।

48 घंटे का बिहार-झारखंड बंद की घोषणा की है

इस घटना के विरोध में पूर्वी बिहार पूर्वोत्तर झारखंड में कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) मजदूर किसान, प्रगतिशील बुद्धिजीवियों, छात्रों, नौजवानों, कलाकारों पत्रकारों, जनवाद प्रेमियों, न्याय पसंद लोगों से 20 व 21 अप्रैल 2023 को 48 घंटे बंद को सफल बनाने की अपील करती है। बयान में बंद के दौरान दूध, पानी, पेपर, अस्पताल, एंबुलेंस आदि जरूरी सेवाओं को मुक्त रखने का ऐलान किया है। नक्सलियों के 48 घंटे के बंद के मद्देनजर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने संबंधित सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सीएम पद छोड़ने के बाद...
spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵