'मन की बात' से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा:जोशी
'मन की बात' से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा:जोशी

'मन की बात' से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा:जोशी

देहरादून, 28 जून (हि.स.)। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात सुनने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। जनसेवा के प्रति हौसला बढ़ता है। उन्होंने कहा है कि आज वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के 66 वें संस्करण के समय क्षेत्र के दौरे पर थे। मन की बात को वाहन में ही सुना। वह हमेशा इस कार्यक्रम को सुनते हैं। विधायक जोशी ने प्रधानमंत्री के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि भारत-माता की रक्षा के जिस संकल्प से हमारे जवानों ने बलिदान दिया है, उसी संकल्प को हमें भी जीवन का ध्येय बनाना है, हर देश-वासी को बनाना है। विधायक जोशी ने कहा कि लोकल के लिए वोकल होने का अब सही समय है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in