मनीष सिसोदिया को नहीं मिली जमानत, BJP ने कहा- 'सेवा करने वाले ही दिल्ली को लूट रहे थे'

मीनाक्षी लेखी ने AAP पर शराब घोटाला मामले में जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिनसे कानून को बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है, वह कानून के उल्लंघनकर्ता बन गए हैं।
मनीष सिसोदिया को नहीं मिली जमानत, BJP ने कहा- 'सेवा करने वाले ही दिल्ली को लूट रहे थे'

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। भाजपा ने मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट से दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत नहीं मिलने पर निशाना साधा। बीजेपी ने हमला बोलते हुए कहा कि कोर्ट ने माना है कि मामला गंभीर है और आरोपित को छोड़ने पर वह जांच प्रक्रिया में बाधा डाल सकता है।

AAP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में आम आदमी पार्टी पर शराब घोटाला मामले में जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिनसे कानून को बनाए रखने और उसकी रक्षा करने की अपेक्षा की जाती है, वह कानून के उल्लंघनकर्ता बन गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिसको दिल्ली की सेवा करनी थी, वह दिल्ली को लूटने के लिए भ्रष्टाचार करने के अलावा और कुछ नहीं कर रहा था।

ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लाए गए अध्यादेश पर बोलीं मीनाक्षी

केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश के विषय पर भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि सरकार को इसे लाना आवश्यक हो गया था। सर्वोच्च न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई कर रही थी। जल्दबाजी में अध्यादेश उन्हें बचाने के लिए लाया गया। उन्होंने कहा अगर ऐसा नहीं होता तो सरकार पहले कानून को संसद में पास करवाती। उन्होंने कहा कि दिल्ली केन्द्र शासित प्रदेश है और सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि वर्तमान नियमों के तहत अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार दिल्ली सरकार को दिया जा रहा है। केन्द्र सरकार यदि चाहे तो इसमें बदलाव भी कर सकती है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा कानून लाया गया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in