नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सरकारी आवास को हाल ही में मंत्रिमंडल में शामिल की गई आतिशी मार्लेना को आवंटित कर दिया गया है। इस संबंध में दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने 14 मार्च को एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। इसमें सिसोदिया को मथुरा रोड स्थित सरकारी आवास को 21 मार्च तक खाली करने का समय दिया गया है। यह बंगला 2015 में सिसोदिया को आवंटित किया गया था, जब दिल्ली में आप सरकार सत्ता में आई थी।
सिसोदिया फिलहाल ईडी की हिरासत में
उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सिसोदिया वर्तमान में राज्य सरकार की शराब नीति घोटाला मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई के दायरे में हैं। आज ही दिल्ली की एक अदालत ने उनकी प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत को पांच दिन बढ़ा दिया है।





