back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Manipur Violence: मणिपुर में हटेगा इंटरनेट बैन? याचिका पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

इंटरनेट बैन के खिलाफ राज्य के दो लोगों की ओर से दायर की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में इंटरनेट पर लगातार जारी प्रतिबंध के खिलाफ राज्य के दो लोगों की ओर से दायर की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस राजेश बिंदल की वैकेशनल बेंच ने कहा कि हाई कोर्ट के पास भी ऐसा ही एक मामला है।

सर्वोच्च न्यायालय की बेंच ने कहा, उच्च न्यायालय मामले की सुनवाई कर रहा है लिहाजा हमें इस मामले पर दुबारा काम करने की क्या आवश्यकता है? आपको इसके लिए रेगुलर बेंच के पास जाना चाहिए। एडवोकेट शादान फरासत सुप्रीम कोर्ट में इस केस की पैरवी कर रही थी।

इंटरनेट बैन को लेकर याचिकाकर्ता की दलील

सर्वोच्च न्यायालय में ये याचिका एम जेम्स और सी विक्टर सिंह की तरफ से दाखिल की गई थी। याचिकाकर्ताओं ने बेंच से कहा कि मणिपुर में इंटरनेट पर लगा बैन बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी के संवैधानिक अधिकार का हनन है। याचिकाकर्ताओं ने कहा इंटरनेट को संवैधानिक रूप से संरक्षित माध्यम के तौर पर इस्तेमाल करने वाली किसी भी व्यापारी के मौलिक अधिकारों का हनन करता है। 

मणिपुर में लगा है इंटरनेट बैन?

पिछले एक महीने से मणिपुर जातीय हिंसा की आग में जल रहा है। सुरक्षा कारणों की वजह से राज्य सरकार द्वारा हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में इंटरनेट पर बैन लगाया गया है। मंगलवार को प्रदेश सरकार ने इंटरनेट पर 10 जून तक के लिए बैन बढ़ा दिया था। राज्य में मई के पहले हफ्ते से इंटरनेट बैन है। मणिपुर में मैती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मांग के विरोध में 3 मई को पहाड़ी जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च का आयोजन हुआ था, इसके बाद हिंसक झड़पें शुरू हो गई थीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT कंटेंट पर जताई थी आपत्ति, CJI ने बताई साजिश, 11 मार्च को होगी सुनवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की एक पुस्तक में न्यायपालिका को लेकर प्रकाशित कथित आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ा रुख...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...