back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पार्टी नेताओं को ममता ने कहा – घर-घर जाकर बताओ कि केंद्र नहीं दे रहा फंड

ममता ने कहा है कि केंद्र ने 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना का 60 हजार करोड़ रुपये रोक रखा है ताकि पश्चिम बंगाल के लोग इससे परेशान हों।

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव से पहले जिला सफर पर निकलीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं को महत्वपूर्ण टास्क दिया है। उन्होंने पूर्व मेदिनीपुर के हेलीपैड ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर पर सवार होने से पहले कई पार्टी नेताओं से बात की। बनर्जी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना के लिए जो लोग भी काम कर रहे हैं उनका फंड केंद्र सरकार नहीं दे रही। इसके अलावा आवास योजना, सड़क निर्माण समेत कई अन्य योजनाओं का फंड रोका गया है। आप लोगों का काम घर-घर जाकर बंगाल के सामान्य लोगों को यह बताना है कि किस तरह से लोगों को परेशान करने के लिए केंद्र ने पश्चिम बंगाल का फंड रोक रखा है।

60 हजार करोड़ रुपये रोक रखा है केंद्र
दरअसल रमजान का महीना खत्म होते ही दिल्ली में केंद्र के खिलाफ धरने की तैयारी में तृणमूल कांग्रेस है। अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में एक दिन पहले ही तृणमूल सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार के प्रतिनिधि से मुलाकात कर इस संबंध में आपत्ति जताई है। इसके बाद अब ममता बनर्जी इसे घर-घर पहुंचाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। ममता ने कहा है कि केंद्र ने 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना का 60 हजार करोड़ रुपये रोक रखा है ताकि पश्चिम बंगाल के लोग इससे परेशान हों। राज्य सरकार ने 40 लाख कार्य दिवस इसी रोजगार गारंटी योजना के तहत सृजित किया था जो पूरे देश में सबसे अच्छा रहा है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार पर केंद्रीय फंड का हिसाब नहीं देने के आरोप लगने के बाद केंद्र सरकार ने धनराशि का आवंटन बंद कर दिया है। आरोप है कि रोजगार गारंटी के नाम पर केवल सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं को नामजद कर केंद्रीय धन को गबन किया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...