Mamata Banerjee Security Breach: CM ममता बनर्जी की सुरक्षा में भारी चूक, असलहे और चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mamata Banerjee Security Breach: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक की खबर सामने आई है। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने आरोपी शख्स को चाकू और असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
Mamata Banerjee
Mamata BanerjeeSocial Media

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। West Bengal Chief Minister: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक की खबर आई है। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शेख नूर आलम के रूप में की गई है। ये शख्स मुख्यमंत्री आवास में घुसने की कोशिश कर रहा था।

बता दें कि आरोपी के पास से चाकू और असलहा भी बरामद हुआ है। बता दें कि आज यानी शुक्रवार (21 जुलाई) को ममता बनर्जी कोलकाता में शहीद दिवस रैली करने जा रही हैं। 

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान शेख नूर आलम के तौर पर की गई है। आरोपी शेख नूर आलम के पास से बंदूक और चाकू के अलावा कुछ प्रतिबंधित पदार्थ भी मिले हैं। आरोपी शख्स के पास से एजेंसियों के कई आईडी कार्ड भी पाए गए हैं। कमिश्नर के अनुसार वह जिस कार से वहां पहुंचा था. उस पर पुलिस का स्टिकर था। पुलिस, एसटीएफ और विशेष शाखा स्थानीय पुलिस स्टेशन में शख्स से पूछताछ कर रही है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in