back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र की राजनीति से भाजपा के लिए आ रही अच्छी खबर, शरद पवार भी हो रहे खुश

इस चुनाव में महाविकास आघाड़ी के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 58, कांग्रेस को 50 और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी को 18 बाजार समितियों पर विजय मिली है।

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र में 236 बाजार उत्पन्न समिति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 67 बाजार समितियों पर विजय हासिल कर नंबर वन बन कर उभरी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 58 बाजार समितियों पर विजय हासिल करके दूसरे स्थान पर है। भाजपा और उसके सहयोगी दल शिवसेना (शिंदे गुट) को 14 बाजार समितियों पर जीत मिली हैं। भाजपा और उसके सहयोगी दल ने कुल 81 बाजार समितियों पर वर्चस्व बनाया

उद्धव गुट को शिंदे गुट से मिली ज्यादा समितियों पर जीत

इस चुनाव में महाविकास आघाड़ी के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 58, कांग्रेस को 50 और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी को 18 बाजार समितियों पर विजय मिली है। इस तरह महाविकास आघाड़ी ने तीनों सहयोगी दलों में मिलकर कुल 126 बाजार समितियों पर विजय हासिल की है। 29 बाजार समितियों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।

जनता के बीच सरकार विरोधी लहर

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि इन नतीजों से पता चल गया है कि आम जनता के बीच सरकार विरोधी लहर चल रही है। शिंदे गुट के नेता और मंत्री अब्दुल सत्तार ने बताया कि यह चुनाव छोटे स्तर का था। आगामी चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों की ही जीत होने वाली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...