back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गैर भाजपा शासित राज्यों में राज्यपाल के खिलाफ लामबंदी, ममता ने किया स्टालिन को फोन

हाल ही में स्टालिन की सरकार ने विधानसभा में एक बिल पारित किया है, जिसमें सरकारी फाइलों पर हस्ताक्षर के लिए एक समय सीमा निर्धारित की गई है।

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गैर भाजपा शासित राज्यों में राज्यपाल के खिलाफ विपक्ष को लामबंद करने की कवायद को हवा दे दी है। इसी क्रम में ममता ने गुरुवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बातचीत की। स्टालिन ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी सार्वजनिक की है।

स्टालिन ने ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशाना

स्टालिन ने ट्विटर पर लिखा, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुझे फोन किया था। गैर भाजपा शासित राज्यों के राज्यपालों के अलोकतांत्रिक गतिविधियों के खिलाफ हम लोगों ने जो कदम उठाया है, उसकी सराहना की है और सभी गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एकजुट होकर ऐसे ही कदम उठाने का परामर्श दिया है।”

राज्यपाल और CM के बीच गतिरोध

बता दें कि लंबे समय से तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रॉबी पर स्टालिन सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में स्टालिन की सरकार ने विधानसभा में एक बिल पारित किया है, जिसमें सरकारी फाइलों पर हस्ताक्षर के लिए एक समय सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने सभी गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर ऐसा ही फैसला करने को कहा था, जिस पर ममता ने उन्हें फोन किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...