back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्यसभा से इस्तीफे के बाद तृणमूल छोड़ सकते हैं लुइजिन्हो फलेरियो

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय दर्जा वापस लेने के एक दिन बाद गोवा से पार्टी के राज्यसभा सांसद लुइजिन्हो फलेरियो ने उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया है।

कोलकाता,एजेंसी। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय दर्जा वापस लेने के एक दिन बाद गोवा से पार्टी के राज्यसभा सांसद लुइजिन्हो फलेरियो ने उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया है। अब उनके पार्टी छोड़ने की भी संभावना है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ने पुष्टि की कि उन्होंने अपना इस्तीफा उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को सौंप दिया है। हालांकि उनसे जब पूछा गया कि क्या आप तृणमूल कांग्रेस भी छोड़ने की तैयारी में हैं, तब साफ तौर पर इससे इनकार करने के बजाय उन्होंने कहा, “देखता हूं।”हालांकि, उन्होंने उन कारणों के बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया, जिनकी वजह से उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया है।

राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल 2026 में समाप्त होना था

सितंबर 2021 में, यानी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समय लुइजिन्हो फलेरियो कोलकाता में एक भव्य कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। उस समय पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की एक सीट पूर्व सदस्य और अभिनेता से नेता बनी अर्पिता घोष के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी।फलेरियो ने तृणमूल कांग्रेस की ओर से नवंबर 2021 में संसद के उच्च सदन के लिए चुने गए। उन्हें तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद की पेशकश भी की गई।हालांकि, 2022 में गोवा विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व और लुइजिन्हो फलेरियो के बीच मतभेद शुरू हो गए, जब इस तटीय राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। तब से, मतभेद बढ़ने लगे और फलेरियो को लगभग दरकिनार कर दिया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में भी पार्टिया अपनी अपनी रणनीति को...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵