लॉकडाउन में विधवाओं ने बनाए श्रीकृष्ण भगवान से जुड़े 1000 मास्क
लॉकडाउन में विधवाओं ने बनाए श्रीकृष्ण भगवान से जुड़े 1000 मास्क

लॉकडाउन में विधवाओं ने बनाए श्रीकृष्ण भगवान से जुड़े 1000 मास्क

सुलभ इंटरनेशनल द्वारा अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस पर वेबिनार के माध्यम से किया लांच विश्वभर में सराहा जा रहे हैं ये विशेष डिजाइन के मास्क मथुरा, 23 जून(हि.स.)। विधवा आश्रम में रहने वाली निराश्रित महिलाओं ने लॉकडाउन के दौरान श्रीकृष्ण से जुड़े मास्कों को बनाया था जिन्हें सुलभ इंटरनेशनल द्वारा अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस पर मंगलवार को इन मास्को वेबिनार के माध्यम से लांच किया गया। जिसमें विधवा महिलाओं ने रंग बिरंगे 1000 मास्क तैयार किए गए है। जो भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े हुए हैं। मास्कों में मोर पंख और बांसुरी की विशेष डिजाइन दी गई है जिसे विश्व भर में सराहा जा रहा है। मंगलवार की शाम को सुलभ इंटरनेशनल की उपाध्यक्ष विनीता वर्मा ने बताया कि वृंदावन के विभिन्न आश्रमों में रहने वाली इन माताओं ने मास्क डिजाइन करने के लिए अपनी रुचि व्यक्त की और उन चित्रों को चुना है, जो भगवान कृष्ण से जुड़े हुए हैं। इसमें मोर पंख, बांसुरी, यमुना जैसे विशेष डिजाइन के साथ प्रशिक्षण और व्यवस्थित कपड़े प्रदान किए। लॉकडाउन के दौरान आश्रमों में रहने वाली विधवाओं ने मास्क बनाना सीखा और अब तक पांच हजार से अधिक खादी, कपास का मुखौटा तैयार किया। उन्हें पुलिस, सरकारी कर्मचारियों, स्वच्छता लोगों आदि को वितरित किया। इस दौरान विकास खन्ना ने सुलभ संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक के प्रयासों की सराहना की। वेबिनार के संबंध में उन्होंने बताया कि फिलहाल 1000 मास्क तैयार किए हैं। वेबीनार में दुनिया भर के लोगों ने भाग लिया। ये मास्क ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करके बेचे जाएंगे। इस वेबिनार का आयोजन सुलभ इंटरनेशनल ने किया। रंग बिरंगे मास्कों ने ग्राहकों को जीता मन, जोरों से हो रही है मास्कों की खरीददारी वैश्विक महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना अनिवार्य है। मथुरा जनपद के बीएसए रोड स्थित कॉस्मेटिक की दुकान पर रंग बिरंगे मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री जोरों पर है, मास्क की कीमत 10 से लेकर 150 तक है, वहीं सैनिटाइजर 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक बिक रहे हैं, सैनिटाइजर में वैराइटी लोगों को काफी पसंद आ रही है। दुकानदार योगेश ने बताया हर दिन ग्राहक आकर रंग बिरंगे मास्क और सैनिटाइजर की डिमांड करते हैं, इसलिए बाजारों में रंग बिरंगे मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री बढ़ गयी है। ग्राहक पवन ने बताया रंग बिरंगे मास्क देखने और पहनने में अच्छे लगते हैं। कोरोना वायरस से बचने का एक यही तरीका है। रंग बिरंगे मास्क उचित दाम में दुकानों पर मिल रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in