Lok Sabha Election 2024: झारखंड में अध्यक्ष बदलकर क्या हासिल करना चाहती है BJP? जानिए इसके मायने

Jharkhand News: भाजपा ने चार राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड और पंजाब में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। आइए आपको बताते हैं कि भाजपा ने झारखंड में बाबूलाल मरांडी पर क्यों भरोसा जताया है।
Babulal Marandi with Amit Shah
Babulal Marandi with Amit ShahSocial Media

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों और अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी संगठन के स्तर पर फेरबदल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा ने चार राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड और पंजाब में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया है और ये तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

बाबूलाल मरांडी को सौंपी कमान

अगर झारखंड की बात करें तो भाजपा ने वहां पर बाबूलाल मरांडी पर भरोसा जताया है, आदिवासी समाज से आने वाले बाबूलाल मरांडी बीजेपी से काफी समय से जुड़े हुए हैं। बाबूलाल मरांडी को बीजेपी ने प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री बनाया था और अब एक बार फिर से उनको 2024 में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

आदिवासी वोटों पर भाजपा की नजर

बता दें कि बाबूलाल मरांडी कुछ समय के लिए भाजपा से बाहर भी गए थे, लेकिन वह फिर से वापस बीजेपी में आ गए और अब भाजपा ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। बाबूलाल मरांडी बीजेपी के आदिवासी चेहरे भी हैं। पार्टी को उम्मीद है कि इसके कारण भाजपा को लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीट जीतने में आसानी होगी साथ ही साथ राज्य में विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी हो पाएगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in