विश्वभारती में दीवार ढहाने के पीछे प्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री का हाथ : भाजपा
विश्वभारती में दीवार ढहाने के पीछे प्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री का हाथ : भाजपा

विश्वभारती में दीवार ढहाने के पीछे प्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री का हाथ : भाजपा

कोलकाता, 26 अगस्त (हि. स.)। शांतिनिकेतन में स्थापित ऐतिहासिक विश्वभारती विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ की घटना को लेकर विवाद जारी है। भाजपा और कांग्रेस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेवार ठहराते हुए आरोप लगाया है कि तोड़फोड़ की इस घटना में प्रत्यक्ष तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हाथ है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने विश्वभारती विश्वविद्यालय में हुई हिंसक घटना का नेतृत्व तृणमूल विधायक द्वारा किए जाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि इसके पहले तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्तियां तोड़ी थी और अब गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित संस्थान में तोड़फोड़ कर रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी के आदेश पर ही दीवार ढहाई गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी तथा भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बगैर निर्माणाधीन दीवारों को ढहाने का सवाल ही नहीं उठता। अधीर चौधरी ने कहा कि दीवार को लेकर तर्क-वितर्क हो सकता है लेकिन इसे ढहाना अक्षम्य अपराध है। कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर के शांतिनिकेतन को लेकर तृणमूल कांग्रेस राजनीति कर रही है जिससे पूरे देश में इसकी गरिमा धूमिल हो रही है। इस घटना की सीबीआई जांच होनी। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in