राज्यपाल के बुलावे पर नहीं आए गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक, सीएम से वार्ता करना चाहते हैं राज्यपाल
राज्यपाल के बुलावे पर नहीं आए गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक, सीएम से वार्ता करना चाहते हैं राज्यपाल

राज्यपाल के बुलावे पर नहीं आए गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक, सीएम से वार्ता करना चाहते हैं राज्यपाल

कोलकाता, 05 अक्टूबर (हि. स.)। उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में भाजपा पार्षद मनीष शुक्ला की हत्या मामले में राज्यपाल ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कानून व्यवस्था के हालात पर वार्ता के लिए समन किए जाने के बावजूद राज्य के गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक सोमवार को कोलकाता नहीं पहुंचे।इसकी वजह से राज्यपाल बेहद नाराज हैं और वह सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से वार्ता करना चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टैग करते हुए ट्वीट किया और कहा कि मुझे आपसे बात करनी है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। चुनचुन कर राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं जो लोकतंत्र के लिए अशुभ संकेत है। हालांकि मुख्यमंत्री ने भी इस मामले में अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। दरअसल रविवार शाम मनीष शुक्ला को टिटागढ़ थाने के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। शुक्ला भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के करीबी नेताओं में से एक थे। रविवार रात को ही राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य के पुलिस महानिदेशक विरेंद्र कुमार और गृह सचिव हरि कृष्ण द्विवेदी को तलब किया था। उन्होंने सोमवार सुबह 10 बजे तक दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को राजभवन में आने को कहा था ताकि इस हत्याकांड के बारे में बात की जाए लेकिन दोनों ही अधिकारी नहीं पहुंचे। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in