महिलाओं को मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देगी भाजपा महिला मोर्चा
महिलाओं को मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देगी भाजपा महिला मोर्चा

महिलाओं को मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देगी भाजपा महिला मोर्चा

कोलकाता, 15 सितम्बर (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ हिंसा से मुकाबला के लिए भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा ने महिलाओं को मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देने की घोषणा करते हुए आत्म रक्षा के कार्यक्रम ‘उमा’ की शुरुआत की। मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। प्रत्येक दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। दक्षिण 24 परगना में महिला को गोली मार दी गयी, तो कहीं उनके साथ दुष्कर्म कर मार दिया जा रहा है तो कहीं उन पर अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद ममता बनर्जी दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार के नौ वर्ष बीत गये हैं, लेकिन अब वे लोग अपनी सुरक्षा के लिए किसी पर आश्रित नहीं रहना चाहते हैं। इसलिए भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं को आत्म सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स की प्रशिक्षण देने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितम्बर को जन्म दिन है। इस अवसर पर पूरे राज्य में 14 से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह पालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हुए महिलाओं का आत्म सुरक्षा कार्यक्रम ’उमा’ की आज लांचिंग की गयी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्तूबर से यह कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें दो ट्रेनर महिलाओं को आत्म रक्षा का गुण सिखायेंगे। दक्षिण कोलकाता में कार्यशाला आयोजित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी और राज्य के प्रत्येक जिले में करीब 50 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एक दिन में पूरा प्रशिक्षण देना संभव नहीं है, लेकिन किस तरह से अन्याय से बचा जाये। इसकी जानकारी दी जायेगी। इनमें महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए अपने साथ सब समय पिन, मिर्च पाउडर या चाकू रख सकती है, जैसी आत्म रक्षा की जानकारियां दी जायेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in