बंगाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रिपोर्ट केन्द्रीय गृह मंत्री को सौंपने आज दिल्ली जायेंगे राज्यपाल
बंगाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रिपोर्ट केन्द्रीय गृह मंत्री को सौंपने आज दिल्ली जायेंगे राज्यपाल

बंगाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रिपोर्ट केन्द्रीय गृह मंत्री को सौंपने आज दिल्ली जायेंगे राज्यपाल

कोलकाता, 28 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ एक बार फिर दिल्ली जा रहे हैं। धनखड़ दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे और पश्चिम बंगाल में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। राजभवन कोलकाता ने एक बयान में बताया है कि बुधवार शाम को विशेष विमान से राज्यपाल धनखड़ दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। गुरुवार को गृह मंत्री के साथ उनकी मुलाकात प्रस्तावित है। राज्यपाल दो दिन दिल्ली में रहने के बाद वह वापस कोलकाता लौट आएंगे। सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल में एक के बाद एक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और राज्य प्रशासन के निष्क्रिय बने रहने संबंधी रिपोर्ट वह केंद्रीय गृह मंत्री को देंगे। इसके वे अलावा ममता सरकार द्वारा विभिन्न समुदायों पर किए जा रहे अत्याचार और कानून व्यवस्था के दुरुपयोग को लेकर भी लिखित जानकारी केन्द्रीय गृह मंत्री शाह को देंगे। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी और अन्य विपक्षी पार्टियों की ओर से की गई शिकायतों के अनुसार एक पत्र भी तैयार किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in