प्रदेश भाजपा नेताओं ने आरामबाग के एसडीपीओ कार्यालय का किया घेराव 
प्रदेश भाजपा नेताओं ने आरामबाग के एसडीपीओ कार्यालय का किया घेराव 

प्रदेश भाजपा नेताओं ने आरामबाग के एसडीपीओ कार्यालय का किया घेराव 

आरामबाग, 14 सितम्बर (हि.स.)। गोघाट में भाजपा कार्यकर्ता गणेश राय का पेड़ से लटकता शव मिलने से कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुये आरामबाग के एसडीपीओ कार्यालय का घेराव किया। सोमवार को प्रदेश भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मृत भाजपा कार्यकर्ता के घर जाने वाला था। इस उद्देश्य से प्रदेश भाजपा नेता सयंतन बसु, सौमित्र खां और राजू बनर्जी सहित प्रदेश भाजपा नेता और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मृत भाजपा कार्यकर्ता के घर जाने के लिए निकले थे। लेकिन उन्हें सूचना मिली कि मृत भाजपा कार्यकर्ता के परिजन अपने घर में नहीं है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस और तृणमूल कांग्रेस पर साजिश के तहत मृतक भाजपा कार्यकर्ता गणेश राय के परिवार को किडनैप करने का आरोप लगाकर एसडीपीओ कार्यालय का घेराव किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा नेता सायंतन बसु और प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष व सांसद सौमित्र खां ने आरामबाग के एसडीपीओ निर्मल कुमार दास पर गंभीर आरोप लगाते हुये उनकी गिरफ्तारी की मांग की। इस मौक पर प्रदेश भाजपा नेता सायंतन बसु ने कहा कि आरामबाग के एसडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर राज्यभर में 21, 22 और 23 सितम्बर को भाजपा थानों का घेराव करेगी। इसी बीच सोमवार शाम खबर आई कि आनन-फानन में आरामबाग के एसडीपीओ निर्मल कुमार दास का सिलीगुड़ी स्थानांतरित कर दिया गया है। अब आरामबाग महकमे के नए एसडीपीओ अभिषेक मंडल होंगे, वे पहले बीरभूम में तैनात थे। सूत्रों से मिल रही है कि हुगली जिले के एसपी तथागत बसु का भी तबादला कर दिया गया था। हालांकि खबर लिखे जाने तक इन तबादलोंं की पुष्टि नहीं हो पाई थी। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in