पुरानी दुश्मनी में दो पर जानलेवा हमला, आरोपित गिरफ्तार
पुरानी दुश्मनी में दो पर जानलेवा हमला, आरोपित गिरफ्तार

पुरानी दुश्मनी में दो पर जानलेवा हमला, आरोपित गिरफ्तार

कोलकाता, 11 अक्टूबर (हि.स.)। महानगर के थाना नेताजी नगर इलाके में पुरानी दुश्मनी के चलते एक व्यक्ति ने दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान 28 साल के जीत मुखर्जी के रूप में हुई है। वह फूल बागान का रहने वाला है। आईपीएस रसीद मुनीर खान ने इस संबंध में रविवार शाम को बताया कि सुमित नाग नाम के 34 साल के व्यक्ति ने इस बारे में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुनीर के मुताबिक रात 12.45 बजे के करीब सुमित अपने दूसरे दोस्त अरिजीत सरकार के साथ वापस लौट रहे थे। तभी सतनारायण मिष्ठान भंडार के सामने आरोपित ने उन पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारने की कोशिश की थी। दोनों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in