पहाड़ पर देशद्रोहियों की मदद से मजबूत बनना चाहती हैं ममता : दिलीप घोष
पहाड़ पर देशद्रोहियों की मदद से मजबूत बनना चाहती हैं ममता : दिलीप घोष

पहाड़ पर देशद्रोहियों की मदद से मजबूत बनना चाहती हैं ममता : दिलीप घोष

कोलकाता, 03 नवम्बर (हि. स.)। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बार फिर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विमल गुरुंग के बहाने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है।मंगलवार को बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर रसिकगंज बस अड्डे पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे दिलीप घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री पहाड़ पर देशद्रोहियों की मदद से मजबूत बनने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा जिनके खिलाफ राजद्रोह का मामला है वे अब तृणमूल नेता है, मुख्यमंत्री उनका हाथ पकड़कर पहाड़ी पर चढ़ना चाहती हैं। ममता जो भी करती हैं, कोई फर्क नहीं पड़ता, उन्हें पहाड़ पर कोई नहीं पूछेगा। दिलीप ने कहा कि ममता बनर्जी जिन लोगों से हाथ मिलाती हैं, उन्हें पहाड़ के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने आज के कार्यक्रम में भाजपा सांसद सौमित्र खान, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बारे में आम लोगों से बात की। वहां पत्रकारों से एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा जो लोग पहाड़ी पर राज्यपाल की यात्रा का विरोध कर रहे हैं, उनमें पहाड़ी पर चढ़ने की हिम्मत नहीं है। इसलिए वे राज्यपाल की अलग-अलग तरह से निन्दा कर रहे हैं। दिलीप ने कहा कि राज्यपाल का पहाड़ियों का दौरा तर्कसंगत था। एक राज्यपाल अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। राज्यपाल के दौरे से पहाड़ी पर रहने वाले लोगों को फायदा होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री आज नवान्न में बिमल गुरुंग और बिनॉय तमांग के साथ बैठक करेंगी। ममता सरकार ने गुरुंग के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और वह तीन सालों से लापता है। हाल के दिनों में वह कोलकाता में नजर आए थे और एनडीए छोड़कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन विधानसभा चुनाव में करने की घोषणा की थी। हिन्दुस्थान समाचार/ ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in