पर्यटन मंत्री के जल्द स्वस्थ होने को ले महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन
पर्यटन मंत्री के जल्द स्वस्थ होने को ले महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन

पर्यटन मंत्री के जल्द स्वस्थ होने को ले महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन

सिलीगुड़ी, 23 नवम्बर (हि. स.)। राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव के जल्द स्वस्थ होने को लेकर सोमवार को सिलीगुड़ी में महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया गया।शहर के अरविंद युवक संघ में इसका आयोजन किया गया। इस दौरान संघ के सदस्यों के अलावा तृणमूल कांग्रेस के समर्थक भी यज्ञ में शामिल थे। उल्लेखनीय है कि गौतम देव कोरोना संक्रमित होने के बाद छह नवम्बर को माटिगड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके बाद मंत्री का पांच बार कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिसके बाद से मंत्री के शुभचिंतक चिंतित है। इसलिये आज अरविंद युवक संघ ने मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिये महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोग भी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in