नेता प्रतिपक्ष अब्दुल मन्नान कोरोना पॉजिटिव
नेता प्रतिपक्ष अब्दुल मन्नान कोरोना पॉजिटिव

नेता प्रतिपक्ष अब्दुल मन्नान कोरोना पॉजिटिव

कोलकाता, 25 नवंबर (हि. स.)। महामारी कोरोना की चपेट में अब नेता प्रतिपक्ष अब्दुल मन्नान आ गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक मन्नान (68) के शरीर में कोरोना के लक्षण को देखते हुए मंगलवार को कोरोना का परीक्षण किया गया था। उन्होंने कहा कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके पास कई कोमोर्बिडिटीज और उच्च ब्लड सुगर है, जो स्पष्ट रूप से चिंता का विषय हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in