देशद्रोहियों और हत्यारों को ममता ने गोद में बिठाया : राकेश सिंह 
देशद्रोहियों और हत्यारों को ममता ने गोद में बिठाया : राकेश सिंह 

देशद्रोहियों और हत्यारों को ममता ने गोद में बिठाया : राकेश सिंह 

श्रीरामपुर, 25 दिसम्बर (हि. स.)। हुगली जिले के श्रीरामपुर के प्रभाषनगर इलाके में स्थित तरुण संघ मैदान में शुक्रवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर आयोजित कंबल वितरण अनुष्ठान में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश भाजपा के फायर ब्रांड नेता राकेश सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी ने देशद्रोहियों और हत्यारों को अपनी गोद मे बिठा रखा है। इस संदर्भ में उन्होंने छत्रधर महतो और विमल गुरुंग का उदाहरण भी दिया। राकेश सिंह ने कहा कि उनके ऊपर वर्तमान समय में 69 मुकदमे दर्ज हैं। ममता बनर्जी की सरकार उनपर चाहे जितने भी मुकदमे दर्ज करवा दें वे जनता के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। भाजपा नेता ने श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि वे सूर्यास्त होते ही शराब के नशे में खो जाते हैं। राकेश सिंह ने "हिन्दुस्थान समाचार" के प्रश्न के जवाब में कहा कि पश्चिम बंगाल की स्थिति भयावह है और यहां भाजपा के कार्यकर्ताओं की जान को खतरा है। उन्होंने "हिन्दुस्थान समाचार" प्रतिनिधि को बताया कि तृणमूल कांग्रेस के लोगों जब उन्हें गुंडा कहते है तो उन्हें गर्व का अनुभव होता है। यदि गरीबों और मज़लूमों के हक के लिए लड़ना गुंडई है तो वे ऐसी गुंडई पर उन्हें गर्व है। कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य आयोजक व जिला भाजपा नेता राकेश चौधरी ने बताया कि शुक्रवार शाम तकरीबन 500 गरीब लोगों में कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय भाजपा नेता व उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता कबीर शंकर बोस एवं श्रीरामपुर सांगठनिक जिला भाजपा के अध्यक्ष श्यामल बोस सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय/गंगा/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in