दक्षिण 24 परगना में बाढ़ से बचाव की धनराशि गबन कर गई है तृणमूल : दिलीप घोष
दक्षिण 24 परगना में बाढ़ से बचाव की धनराशि गबन कर गई है तृणमूल : दिलीप घोष

दक्षिण 24 परगना में बाढ़ से बचाव की धनराशि गबन कर गई है तृणमूल : दिलीप घोष

कोलकाता, 24 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने गुरुवार को दक्षिण 24 परगना के गंगासागर में चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि अपने 10 वर्षों के शासन के दौरान ममता बनर्जी की सरकार और उनकी पार्टी ने बंगाल के लोगों को कई तरह से प्रताड़ित किया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की शिकायतें भी सुनी हैं। लोगों ने दावा किया कि समुद्र की वजह से लगातार तटीय क्षेत्रों में कटाव होता रहता है। समुद्र तटीय क्षेत्रों में बांध बनाने के लोगों की मांग और शिकायतों को सुनने के बाद दिलीप घोष ने कहा कि राज्य सरकार ने कई बार समुद्री क्षेत्रों में बांध बनाने के नाम पर बड़ी धनराशि आवंटित की है लेकिन कोई काम नहीं हुआ है। सच्चाई यह है कि तृणमूल कांग्रेस ने कंक्रीट के बांध बनाने के नाम पर आवंटित धनराशि गबन कर ली है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद यहां के लोगों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। घोष ने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी का एक ही काम है किसी भी तरह से भ्रष्टाचार करना। समुद्री चक्रवाती तूफान अम्फन की वजह से लाखों लोग प्रभावित हुए लेकिन उनकी मदद के लिए जो धनराशि केंद्र सरकार ने भेजी वह तृणमूल के लोगों के खाते में डाल दिया गए। भाजपा सरकार में आएगी तो सबका हिसाब होगा। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in