जिस आग से ममता ने खेला था उसी से जल रही हैं : अब्दुल मन्नान
जिस आग से ममता ने खेला था उसी से जल रही हैं : अब्दुल मन्नान

जिस आग से ममता ने खेला था उसी से जल रही हैं : अब्दुल मन्नान

कोलकाता, 18 दिसम्बर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अब्दुल मन्नान ने तृणमूल कांग्रेस में मची भगदड को लेकर पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि जिस आग को लेकर ममता बनर्जी ने खेल शुरू किया था आज उसी आग में खुद जल रही हैं। पार्टी में एक के बाद एक विधायकों के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि एक समय था जब ममता बनर्जी भाजपा की सहयोगी थीं और कांग्रेस के विधायकों को तोड़कर अपनी पार्टी खड़ी की थीं। अब उसी रास्ते पर चलकर ममता बनर्जी के तानाशाही शासन का अंत हो रहा है। इसके साथ ही ममता का साथ छोड़ने वाले कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी की प्रशंसा भी अब्दुल मन्नान ने की। उन्होंने कहा कि शुभेंदु ने हमेशा धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का पालन किया है। मेरा आशीर्वाद है कि उनकी लड़ाई इस मामले में सफल हो। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/सुगंधी/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in