जादवपुर विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की 40 प्रतिशत सीटें रिक्त
जादवपुर विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की 40 प्रतिशत सीटें रिक्त

जादवपुर विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की 40 प्रतिशत सीटें रिक्त

कोलकाता, 12 (हि.स.)। कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय में इस साल इंजीनियरिंग की सीटें नहीं भरी जा सकी हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस साल इंजीनियरिंग के लिए 16 विभागों में करीब 1250 से अधिक सीटें हैं, जिनमें से 450 से अधिक सीटें अब तक खाली है। इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन की चिंताएं बढ़ गई हैं। प्रबंधन के अनुसार, पूरे देश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई से विद्यार्थी दूर हो रहे हैं। म जिसका प्रभाव इस विश्वविद्यालय पर भी पड़ा है। इस बारे में विश्वविद्यालय के उपाचार्य चिरंजीव भट्टाचार्य ने कहा कि इस विश्वविद्यालय में सीटें खाली होने के पीछे पढ़ाई से दूर होना नहीं बल्कि दूसरे कारण हैं। उन्होंने कहा कि इधर कई सालों से यहां हो रहे आंदोलनों को देखते हुए लोगों के मन में इस विश्वविद्यालय के प्रति नकारात्मक प्रभाव है। जिसके फलस्वरूप इतनी सीटें खाली हैं। प्रबंधन ने इसके पीछे विश्वविद्यालय में हो रहे आंदोलनों को भी जिम्मेदार माना है। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in